नारायणपुर। पुरुषोत्तमपुर शुक्रवार को एक लॉन में नीमा की नारायणपुर-चुनार शाखा की ओर से भगवान धन्वंतरि की जयंती मनाई गई। भगवान धन्वंतरि के पूजन-अर्चन और यज्ञ से हुआ।
विज्ञापन
आचार्य दिनेश आर्य ने यज्ञ संपन्न कराया। मुख्य अतिथि बीएचयू के आयुर्वेद विभाग के पूर्व विभाग अध्यक्ष डॉ. डीएन पांडे ने कहा कि धन्वंतरि स्वास्थ्य के देवता हैं। स्वस्थ व्यक्ति के लिए धन जितना महत्वपूर्ण है, उससे कहीं अधिक अस्वस्थ व्यक्ति के लिए स्वास्थ्य जरूरी है। अध्यक्ष डॉ. विवेकानंद और शारीरिक डॉ. आरसी केसरी ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन सचिव डॉ. सीबी तिवारी ने किया। इस मौके पर डॉ. सुभाष सिंह, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. प्रमोद उपाध्याय, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. अरविंद सिंह, डॉ. राजकुमारी सिंह सहितबड़ी संख्या में चिकित्सक मौजूद रहे। संवाद