फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिविजनल फुटबॉल प्रतियोगिता : बालक वर्ग में भदोही और बालिका वर्ग में मिर्जापुर विजेता

विज्ञापन
जिला फुटबाल संघ की ओर से मोर्चाघर मैदान पर आयोजित डिविजनल फुटबाल प्रतियोगिता में विजयी बालिका ट
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला फुटबॉल संघ की ओर से मोर्चाघर मैदान पर आयोजित डिविजनल फुटबॉल प्रतियोगिता में बालक वर्ग में भदोही और बालिका वर्ग में मिर्जापुर की टीम ने खिताब जीता। प्रतियोगिता में मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र की टीमों ने हिस्सा लिया। बालक और बालिका, दोनों वर्गों में आठ-आठ टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

जिला फुटबाल संघ के महासचिव मोहम्मद आरिफ नजमी ने बताया कि बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में आंबेडकर स्पोर्टिंग क्लब मिर्जापुर ने पैनम स्पोर्टिंग क्लब को 1-0 से हराकर खिताब जीता। वहीं, बालक वर्ग के फाइनल में भदोही की टीम ने मिर्जापुर को 1-0 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। दोनों मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर गिरिराज गिरि ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आधार पर विंध्याचल मंडल की सीनियर महिला फुटबॉल टीम का चयन भी किया गया। यह टीम आगामी राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। आयोजन में जिला फुटबॉल संघ के महासचिव मोहम्मद आरिफ नजमी सहित मैच रेफरी अख्तर अली, अशरफ अली, रवि शर्मा, प्रतिभा निराला, विद्या प्रजापति, गौरव कुमार, भानु चंद्र और तौफीक अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें