फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का पुतला फूंका 

Thu, 23 Jul 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
उ.प्र. कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बुधवार को जनपद के अलग-अलग स्थानों पर किसान बचाओ, भ्रष्टाचार मिटाओ आंदोलन के तहत प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसजनों ने जुलूस निकाल कर केंद्र सरकार की जन और किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन के बाद कांग्रेसजनों ने कहा कि सरकार पूर्ण रूप से किसान और जनविरोधी है।
विज्ञापन


छानबे संवाददाता के अनुुसार, क्षेत्र के 15 न्याय पंचायतों में केंद्र सरकार की जन व किसान नीतफियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेसजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। हरगढ़ में आयोजित सभा को मुख्य अतिथि उ.प्र. कांग्रेस कमेटी के महासचिव चौधरी जितेंद्र सिंह, राम सिंह, गुलाब तिवारी, जनार्दन प्रसाद पाठक, भूपेंद्र शुक्ल, जगदीश्वर दूबे व विनोद पांडेय ने संबोधित किया। अध्यक्षता शशनिशंकर मिश्र व संचालन संजीव निषाद ने किया। लालगंज : क्षेत्र के बबुरा भैरो दयाल में कांग्रेसजनों ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान जिला महामंत्री शिवशंकर चौबे, प्रमोद श्रीवास्तव, शिवशंकर पांडेय आदि मौजूद रहे। राजगढ़ : शाहगंज तिराहे पर मड़िहान विधायक ललितेशपति त्रिपाठी के नेतृत्व में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी सरकार है। कछवां : कांग्रेसजनों ने बाइक जुलूस निकालकर विभिन्न    
विज्ञापन

  इलाकों से होते हुए कछवां        पहुंच कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। इस दौरान अनुराग सिंह, अखिलेश सिंह, प्रदीप सिंह, राजन सिंह उपस्थित रहे। पड़री : पहाड़ी ब्लाक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माधोपुर, अघवार व पड़री बाजार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। मझवां संवाददाता के अनुसार  जमुआ चौराहे पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने बाइक जुलूस निकाल केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कैलहट संवाददाता के अनुसार बाजार में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामराज सिंह  पटेल के नेतृत्व  में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें