फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी पार करते समय मनरेगा मजदूर डूबा, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। थाना क्षेत्र के भरपुरा गांव के पास बेलवन नदी पार करते समय मनरेगा मजदूर पानी में डूब गया। उसके साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, पर असफल रहे। स्थानीय लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दिया। पुलिस आस-पास के साथ चुनार के गोताखोरो को बुलाकर खोजबीन में जुटी है। रात आठ बजे तक डूबे मजदूर का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन

भरपुरा ग्राम पंचायत के शुरहुरूवा गांव निवासी 50 वर्षीय शिवशंकर पुत्र वंशी अपने दो साथी मुस्तकीन व ओमप्रकाश के साथ भरपुरा स्थित मनरेगा द्वारा बनाई जा रही बंधी निर्माण में मजदूरी का कार्य करने गए थे। शाम को काम करने के बाद घर लौट रहे थे। घर लौटते समय बेलवन नदी पार करते समय पैर फिसलने से शिवशंकर गहरे पानी में चला गया। उसके साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, तब तक वह पानी में डूब गया। शोर मचाने पर आस-पास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की सूचना पर थानाध्यक्ष मंजय सिंह भी मौके पर पहुंच कर गोताखोरो की मदद से डूबे शिवशंकर की खोजबीन शुरु कराया। पुलिस ने चुनार से भी गोताखोर बुुलाया। खोजबीन किया गया, पर रात आठ बजे तक पता नहीं चल सका था। शिवशंकर को दो पुत्र व चार पुत्रियां है। मजदूरी कर शिवशंकर परिवार का भरण-पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें