फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मझवां में एमएलसी विनीत सिंह ने 24 विकास कार्यों का शिलान्यास किया

विज्ञापन
मझवां में विकास कार्यो का ​शिलान्यास करते एमएलसी श्याम नारायण उर्फ विनीत सिंह।-संवाद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कछवां। मझवां ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत सभागार में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में मिर्जापुर-सोनभद्र के सदस्य विधान परिषद श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह ने 24 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। शुभारंभ उन्होंने पौधरोपण से किया।
विज्ञापन

भाजपा एमएलसी ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दे रही है। समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण विकास कार्यों से गांवों की तस्वीर बदल रही है। लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और किसानों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख दिलीप कुमार सिंह ने की। इस दौरान खंड विकास अधिकारी अमित मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन उपाध्याय, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज पांडेय, प्रधान उमाशंकर बिंद, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें