फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पट्टे की जमीन पर कब्जे का आरोप, डीएफओ से शिकायत

विज्ञापन
डीएफओ को पत्रक सौंपते  भरपुरा गांव के ग्रामीण।- संवाद।
विज्ञापन
मिर्जापुर। पड़री के भरपुरा गांव के रामचंदर समेत 20 ग्रामीणों ने सोमवार को प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) को ज्ञापन सौंपकर पट्टे की जमीन पर वन विभाग के कब्जे का आरोप लगाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सीमांकन कर भूमि को वन भूमि से अलग कराने और खेती करने की अनुमति देने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि भूमि पूर्वजों के समय पट्टे पर मिली थी और राजस्व अभिलेखों में उनके पिता के नाम दर्ज है। वर्षों तक परिवार उस भूमि पर खेती करता रहा, लेकिन पिता के निधन के बाद देखरेख नहीं हो सकी। चकबंदी में जब लेखपाल और कानूनगो से पैमाइश कराने का प्रयास किया तो बताया गया कि भूमि वन विभाग के कब्जे में दर्ज है। प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि प्रकरण की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

यदि राजस्व अभिलेखों और सीमांकन में भूमि निजी अथवा पट्टे की पाई जाती है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें