जमालपुर। चुनार भाजपा विधायक अनुराग सिंह बुधवार रात भड़ेवल गांव पहुंचे। उन्होंने सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत पर शोक जताते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। एक नवंबर की शाम चंदौली के चकिया क्षेत्र के पिपरा गांव से भाई अशोक कुमार से मिलकर बाइक से लौटते समय डोहरी गांव के पास हाइवा की चपेट में आने से श्यामरती, उनके पुत्र नीतीश और डेढ़ वर्षीय नातिन अंकिता की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विधायक ने मृतका के पति धनंजय और ससुर रामलाल से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया। साथ ही सरकार की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान आलोक सिंह, नवीन पांडेय और जयप्रकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद