लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट योग शिक्षक सम्मान प्राप्त करते योगी ज्वाला। स्रोत- सोशल
मिर्जापुर। लखनऊ के गोमती नगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में योगकुलम की ओर से स्थापना दिवस की दसवीं वर्षगांठ पर योग तरंग महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के योग शिक्षकों और योग निर्णायकों को सम्मानित किया गया। समारोह में मिर्जापुर के योग गुरु ज्वाला सिंह को विशिष्ट योग शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। महोत्सव में पतंजलि युवा भारत उत्तर प्रदेश पूर्व के राज्य प्रभारी व राष्ट्रीय योगासन निर्णायक योग गुरु ज्वाला सिंह को सम्मानित किए जाने पर जनपद के लोगों ने प्रसन्नता जताई।