फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: उत्सव भवन का विधायक ने किया शिलान्यास

विज्ञापन
लालगंज के कठवार गांव में उत्सव भवन के लिए ​शिलान्यास करते छानबे विधायक रिंकी कोल, ब्लॉक प्रमुख - फोटो : 1
विज्ञापन
लालगंज। ब्लॉक के कठवार गांव में सोमवार को अपना दल एस की विधायक रिंकी कोल ने 1 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से बनने वाले उत्सव भवन का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह भवन सिर्फ एक निर्माण कार्य नहीं बल्कि गांव की सामाजिक और सांस्कृतिक जरूरतों का स्थायी समाधान है।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में शादी-विवाह और अन्य पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए लोगों को भारी खर्च उठाना पड़ता है। उत्सव भवन बनने से एक ही स्थान पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे लोगों को आर्थिक राहत मिलेगी। आयोजन व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सकेंगे। जिला पंचायत सदस्य विष्णु सिंह ने कहा कि उत्सव भवन का निर्माण क्षेत्र में सामाजिक समरसता को बढ़ावा देगा। प्रमुख जयंत कुमार ने सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि गांव-गांव तक विकास पहुंचाने का काम तेजी से हो रहा है। इस अवसर पर विजय शंकर तिवारी, प्रधान रामसेवक, एडीओ पंचायत अजय शंकर, कमला शंकर दुबे समेत ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें