नरैना हरगढ़ पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाते सपा नेता।-सोशल मीडिया।
- फोटो : 1
जिगना। ड्रमंडगंज घाटी में हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के नौ लोगों की दर्दनाक मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। सोमवार को भदोही के पूर्व सांसद रमेश बिंद नरैना हरगढ़ पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी। इस दौरान सपा के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल, आदर्श यादव, केशराज यादव, जैनेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान श्रीराम सिंह सहित अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर भाजपा के एमएलसी श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह ने पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाते हुए 50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की।