फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नुक्कड़ नाटक के जिरये दिया गया मिशन शक्ति का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मिशन शक्ति के प्रचार प्रसार के लिए शनिवार को कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विकास भवन सहित कई शिक्षण संस्थाओं में आयोजन किया गया। विकास भवन के सभागार में जनप्रतिनिधिगण विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्या, विधायक छानबे रिंकी कोल की उपस्थिति में नुक्कड़ नाटक का कार्यक्रम किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्वर्गीय कांशीराम बालिका इंटर काॅलेज, जीडी बिनानी डिग्री काॅलेज, आर्य कन्या बालिका इंटर काॅलेज की छात्राओं ने लैंगिक समानता पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर समाज में महिलाओं व बालिकओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
सरकार की तरफ से जारी हेल्पलाइन सहित अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही बाल विवाह के बारे में जागरूक किया गया। इसमें बताया कि शादी के लिए सही उम्र क्या होनी चाहिए। बालिग होने के बाद ही कन्या की शादी करनी चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वन स्टाफ सेंटर हब फार एंपावरमेंट वूमेन, जिला बाल संरक्षण इकाई के कर्मचारी उपस्थित रहे। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जिला महिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर जन जागरूकता के माध्यम से महिला कल्याण विभाग व चाइल्ड हेल्पलाइन टीम के द्वारा, जनसंख्या अनुपात, जन्म व मृत्यु दर, लिंगानुपात, बाल विवाह, लैंगिक शोषण, साक्षरता दर तथा महिलाओं और बच्चों के प्रति होने वाले हिंसा कैसे रोका जा सकता है, की विस्तृत जानकारी दी गई। इसी क्रम में जनपद के प्रत्येक तहसील में नुक्कड़ नाटक के जरिए जेंडर इक्वलिटी थीम के अंतर्गत कार्यक्रम करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें