सिटी क्लब परिसर में बसपा सुप्रीमो सुश्री मायावती के 60 वें जन्मदिवस
समारोह में सुप्रसिद्ध लोकगायकों ने अपने मधुर मिशन गीतों व सोहरों की
प्रस्तुतियों से शमां बांध दिया। लोकगायक कैलाश राव सहित रामधनी यादव,
लालजी भारती एवं पप्पू सहित कई अन्य ने अपने एक से बढ़ कर एक प्रस्तुतियों
से कार्यकर्ताओं को झुमा दिया। कलाकारों के साथ हारमोनियम पर मास्टर बलराम
एवं ढोलक पर सुरेश ने कुशल संगत किया। कार्यक्रम के दौरान लोकगायकों ने
मिशन गीतों सहित सोहर प्रस्तुत कर सुश्री मायावती के दीर्घायु होने की
कामना की।
मिर्जापुर। बसपा की जिला यूनिट की ओर से आयोजित जन्मदिन समारोह में जनपद के कोने-कोने से बसपा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। समारोह में बसपा के जिला उपाध्यक्ष बबलू हाशमी, जिला सचिव जय सिंह पाल, जिला कोषाध्यक्ष बलराम यादव सहित यशवंत कुमार, माता प्रसाद पटेल, सुरेंद्र प्रसाद मौर्य, श्याम लाल सरोज, लालचंद्र भारती, शिवकुमार, ह्दय नरायण महतो, छानबे विधानसभा अध्यक्ष विनोद जोशी सहित नगर विधानसभा अध्यक्ष मुन्ना लाल गौतम, मझवां विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार भारती, चुनार विधानसभा अध्यक्ष अलगू राम भारती, मड़िहान
जुलूस की शक्ल में पहुंचे। सिटी क्लब परिसर में बसपा सुप्रीमो मायावती के 60 वें जन्मदिवस समारोह में भाग लेने के लिए जुलूस की शक्ल में बसपा के कार्यकर्ता मायावती जिंदाबाद का नारा लगाते पहुंचे।
वासलीगंज से बसपा नेता मो. इलियास खान के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता गाजे-बाजे के साथ नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सिटी क्लब पहुंचे। भोलानाथ बियार, मोरीश कुरैशी, यासीन अंसारी, सेराजुद्दीन, अली खां, पप्पू निषाद, आदि शामिल रहे। उधर, बसपा नेता पूर्व जिला प्रभारी डॉ. शक्ति श्रीवास्तव व बसपा नेता रजत श्रीवास्तव के नेतृत्व में जुलूस निकाला गयाा। मुन्ना लाल साहू, अरुण मिश्र, ओमप्रकाश, साहिल, गिरजा शंकर आदि मौजूद रहे। उधर बसपा नेता मुन्ना लाल गौतम, नगर महासचिव सद्दाम राईन ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस की शक्ल में सिटी क्लब पहुंचकर जन्मदिन समारोह में अपनी सहभागिता की।