फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: स्कूल से लापता छात्रा सोनभद्र में मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। एक गांव के स्कूल से लापता 14 वर्षीय छात्रा को पुलिस ने बृहस्पतिवार को सोनभद्र के चोपन में पकड़ा है। पुलिस ने उसे परिजनों को बुलाकर सौंप दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव से दो दिन पहले कक्षा आठ की छात्रा स्कूल से लापता हो गई थी। छात्रा के लापता होने पर परिजन परेशान हो गए। परिजनों ने संतनगर थाने में तहरीर देकर छात्रा को खोजने की गुहार लगाई। दो दिन बाद पुलिस छात्रा को उसके प्रेमी के साथ सोनभद्र के चोपन से पकड़कर थाने ले आई। पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि छात्रा का उसके साथ कई महीन से प्रेम संबंध चल रहा है। दो दिन पहले गांव के एक दोस्त के साथ बाइक से किशोरी को लेकर मड़िहान पहुंचा। वहां से दोनों चोपन चले गए थे। बृहस्पतिवार को थाने में चार घंटे पंचायत के बाद छात्रा को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। युवक का शांति भंग में चालान कर दिया। थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज ने बताया कि छात्रा अपने बुआ के घर गई थी। जहां से उसे लाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें