फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: लापता रिक्शा चालक का नाले में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्का पोखरा मोहल्ले में बृहस्पतिवार को शाम को बुधवार को लापता रिक्शा चालक का शव नाले के पानी में उतराया मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया। शव बाहर निकलने पर लोगों ने शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के पक्का पोखरा मोहल्ला निवासी जित्तू बिंद (62) रिक्शा चालक थे। रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। बुधवार की शाम से वे लापता थे। बृहस्पतिवार को शाम को करीब चार बजे रिक्शा चालक का शव पक्का पोखरा स्थित नाले में उतराया मिला। स्थानीय लोगों ने नाले में उतराया शव देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और शिनाख्त कराई। प्रभारी शहर कोतवाल वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जित्तू रिक्शा चालक था। बुधवार को शाम से घर से लापता था। रात को वह नाले में गिर गया। नाले में गिरने से डूबकर उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें