फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आउटसोर्सिंग के दो सफाईकर्मियों की सेवा समाप्त, सात का कटा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर पालिका मिर्जापुर के अधिशासी अधिकारी जी लाल ने बृहस्पतिवार को चौबेटोला, अनगढ़, महुवरिया, शुक्लहा भटवा की पोखरी और रमईपट्टी वार्ड का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इन दौरान आउटसोर्सिंग से आए दो सफाई कर्मी अनुपस्थित रहे। इस अधिशासी अधिकारी ने संबंधित अधिकारी को उनकी सेवा समाप्ति का आदेश दिया। सात सफाईकर्मियों द्वारा सफाई कार्य में लापरवाही बरते जाने की शिकायत मिलने पर उन्होंने उनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने बृहस्पतिवार को सुबह मुख्य सफाई निरीक्षक मनोज सेठ के साथ कई वार्डों में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। एक दिन पहले मंडलायुक्त ने अधिशासी अधिकारी को नगर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए वार्डों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया था। कई वार्डों में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई थी। जिन वार्डों में सफाई के काम में लापरवाही बरती गई है, वहां सफाई नायकों को समय से कूड़े का उठान करने, घर-घर कूड़ा एकत्र करने के साथ ही सफाईकर्मियों को निर्धारित वर्दी में ही काम कराने का निर्देश दिया गया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान महुवरिया वार्ड में ट्यूबवेल के रखरखाव आदि के बारे में भी जानकारी ली गई। अनगढ़ और महुवरिया वार्ड में आउटसोर्सिंग से तैनात एक-एक महिला सफाई कर्मचारियों के बारे में बिना किसी सूचना के कई दिन अनुपस्थित रहने की जानकारी मिलने पर सेवा प्रदाता को उनकी सेवा समाप्त करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें