फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दिव्यांग महिला से आभूषण व नकदी छीनकर भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगज। थाना क्षेत्र के रतेह (देवरी दक्षिण) गांव में शुक्रवार को शाम को घर में अकेले मौजूद दिव्यांग महिला से बाइक सवार तीन बदमाश गहना और नकदी छीनकर भाग गए। शनिवार को महिला के पुत्र ने थाने में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

तहरीर में महेन्द्र कुमार चौरसिया ने बताया है कि शुक्रवार को शाम को उनकी दिव्यांग बुजुर्ग मां फूलकली देवी घर में अकेली मौजूद थीं। उसी दौरान तीन अज्ञात बदमाश मुंह पर नकाब लगाकर बाइक से आए और उनकी माता फूलकुमारी का मुंह दबाकर 500 ग्राम की चांदी की पेटी, एक सोने की अंगूठी और सात सौ रुपये नकद छीनकर भाग गए। तहरीर में उन्होंने बताया है कि शाम को घर आने पर घटना की जानकारी हुई। थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें