जिगना। खंड विकास अधिकारी छानबे हरिओम गुप्ता ने प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी डॉ.सरिता काकोरिया के साथ शनिवार को नीबी गहरवार स्थित गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान गो आश्रय स्थल में 87 मवेशी पाए गए। उनमें से दो बीमार थे।
खंड विकास अधिकारी ने बताया कि बीमार पशुओं का उपचार किया जा रहा है। आश्रय स्थल में चारा, पानी व साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक मिली। सेवादाराें काे तीन माह का मानदेय नहीं मिलने की जानकारी मिली है। इसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव को पत्र लिखने की बात कही।