मिर्जापुर के चील्ह थाना क्षेत्र के चील्ह चौराहे पर मंगलवार की सुबह साढ़े 11 बजे बाइक पर सवार बदमाश दिनदहाड़े महिला से एक लाख रुपये से भरा बैग छीनकर भाग गये। सूचना पर पहुंचे एसपी अभिनन्दन ने घटनास्थल व सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल में जुटे है।
विज्ञापन
चील्ह के पुरजागिर गांव निवासीद महिला गीता निषाद पत्नी रामनिवास निषाद मगंलवार की सुबह चील्ह चौराहे के पास स्थित स्टेट बैंक शाखा से एक लाख रुपये निकाल कर घर जा रही थी। चील्ह चौराहे पर महिला ऑटो का इंतजार करने लगी। इसी दौरान घटना को अंजाम दीया गया।
महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पर पहुंचे एसपी ने सीओ सदर मंजरी राव व थाना प्रभारी रीता यादव के साथ बैंक व आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की छानबीन की। मौके पर एसपी अभिनन्दन क्राइम ब्रांच टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच में जुटे हैं।