मिर्जापुर। महुवरिया स्थित राजकीय इंटर काॅलेज परिसर में बुधवार को मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता व शैक्षिक समारोह का आयोजन किया गया। पहले दिन प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों की दौड़, खोखो, योग व जिम्नास्टिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिम्नास्टिक में मिर्जापुर बालक व बालिका दोनों ही वर्ग में विजेता रहा।
पहले दिन बुधवार को हुई प्रतियोगिता में बालक वर्ग में प्राथमिक वर्ग 50 मीटर दौड़ में पुनीत प्रथम, महेश द्वितीय व ऋषिराज तृतीय स्थान पर रहे। खोखो में भदोही प्रथम व सोनभद्र द्वितीय स्थान पर रहा। 200 मीटर दौड़ में एजाज प्रथम, लकी द्वितीय व रामलाल तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में 50 मीटर दौड़ में रोशनी प्रथम, ममता द्वितीय व छाया यादव तृतीय स्थान पर रहीं। इसी तरह से 200 मीटर दौड़ में काव्या शर्मा प्रथम, कोमल द्वितीय व रेखा तृतीय स्थान पर रहीं। उच्च प्राथमिक कक्षा के बालक वर्ग के 400 मीटर दौड़ में सुनील यादव प्रथम, रोहन द्वितीय व करन तृतीय स्थान पर रहे। योगा में मिर्जापुर प्रथम व सोनभद्र द्वितीय स्थान पर रहा। इसी प्रकार 200 मीटर दौड़ में रामकृष्ण प्रथम, अंश द्वितीय व सुनील तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग के 400 मीटर दौड़ में पूजा यादव प्रथम, अंजली मौर्य द्वितीय व रानी पाल तृतीय स्थान पर रहीं। योगा में मिर्जापुर प्रथम व सोनभद्र द्वितीय स्थान पर रहा। इसी प्रकार 200 मीटर दौड़ में आंचल प्रथम, ज्योति द्वितीय व उषा तृतीय स्थान पर रहीं। इसके पूर्व पहले दिन प्रतियोगिता का उद्घाटन मंडलायुक्त डाॅ. मुथुकुमार स्वामी बी. ने किया। उनका स्वागत सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक शेषबाला वर्मा ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल में प्रतिभाग करना हर अनुभवों को जी लेना है। खेलकूद में शारीरिक व मानसिक सभी प्रकार का व्यायाम होता है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने पौधा देकर उनका स्वागत किया। जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।