फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुरः नहरों में छोड़ा पानी, तीन दिन बाद भी टेल तक नहीं पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। धान सीजन को देखते हुए जहां नहरों में पानी को लेकर शासन-प्रशासन गंभीर है वहीं अधिकारियों और कर्मचारियों की उदासीनता व जर्जर नहर और माइनर के चलते किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। सीजन के दौरान बे-पानी हुई नहरों को लेकर किसानों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

शेरवां: क्षेत्र में नहरों का जाल बिछा होने व बांध में पानी छोडे जाने के बाद भी टेल तक पानी नही पहुंच पा रहा है। जिसके वजह से किसानों की धान की रोपाई बाधित हो रही है। तो दूसरी तरफ बिजली की मनमानी कटौती व बोल्टेज समस्या के चलते निजी समर्बिसिबल व पंपसेट नहीं चल पा रहे हैं। अहरौरा बांध से संचालित मुख्य बीयर हुसेनपुर बीयर के चौकिया ब्रांच, शेरवां ब्रांच में तीन दिन पहले पानी छोड़े जाने के बाद भी टेल तक पानी नहीं पहुंचा। बता दें कि धान के कटोरे में लगभग पांच हजार हेक्टेयर में धान की खेती की जाती है।यहां के लोग ज्यादातर बांध-नहर व प्रकृति पर आधारित खेती करते हैं। सरकार की ओर से प्रत्येक वर्ष नहरों की सफाई के नाम हजारों रूपये खर्च किया जाता है फिर भी नहरों की सफाई नहीं हो पाती है। आलम यह है कि अहरौरा जलाशय से संचालित दर्जनों नहरों में घास व सदाबहार उगे हुए हैं। जिससे नहरो की तलहटी जाम है। तटबंध कमजोर हो रहें हैं।
क्षेत्र के चौकिया, सिकरा, सेमरां, बिक्सी, सिकन्दरपुर माइनर की सफाई नहीं होने से पानी टेल तक नहीं पहुंचा है। किसानों ने नहरों में पानी पनसेल गति से छोडे जाने की मांग जिलाधिकारी से की है। जमालपुर: क्षेत्र में नहरों की दशा खराब होने से टेल तक पानी के लिए किसानों को तरसना पड़ रहा है। बता दें कि जमालपुर के पच्चासी प्रतिशत किसान खेती पर निर्भर है।सिंचाई विभाग के अधिकारी, कर्मचारी तक नहर की दशा देखने नहीं आते। क्षेत्र के जोगवा बुधवार माईनर, सिकन्दरपुर माईनर, गोविंदपुर माईनर के तल्ली की सफाई नहीं होने से टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। जिससे फ़सल प्रभावित हो रही है। विभाग के अधिकारी भी इस मामले में मौन धारण किए हुए हैं। जबकि नहरों के साफ-सफाई के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं। टेल तक पानी नहीं पहुंचने से किसानों पर डीजल से हजारों रुपए खर्च कर खेतो की सिंचाई करनी पड़ रही है। सिकन्दर पुर माईनर में आधा किलोमीटर के अंदर बीस जगह अतिक्रमण कर लिया गया है। विभाग के अधिकारियों से शिकायत के बाद आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें