फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसजनाें ने मिर्जापुर वाराणसी मार्ग किया जाम

Sun, 22 Feb 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कांग्रेस की ब्लाक कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को पदाधिकायिाें ने ग्रामीणाें के साथ मिलकर राष्ट्रीय राजमार्ग सात की मरम्मत की मांग को लेकर पड़री बाजार में मिर्जापुर वाराणसी मार्ग को जाम कर दिया।

करीब तीन घंटे तक नेशनल हाइवे जाम होने से वाहनाें की लंबी कतारें लग गई।

 सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष तारकेश्वर राय ने राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से बात किया तो उन्होंने तत्काल मार्ग निर्माण कराने का आश्वासन दिया तब जाकर लोगों ने जाम समाप्त कर दिया।
विज्ञापन


सभा की अध्यक्षता करते हुए संजय पांडेय ने कहा कि जाम के बाद भी विभाग ने सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं कराया तो वह लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार को कुंभकरणी निद्रा तोड़कर मिर्जापुर जिले का विकास करने के लिए कहा।

कहा कि यहां की जनता हर बार हर किसी नए नेता को अपना बहूमूल्य मत देकर इसलिए ताजपोशी करती है कि शायद इस बार यह जिले का विकास करने में अपना महान योगदान दे सके।

यहां से जीत दर्ज करने के बाद नेता विकास करने की बजाय अपनी झोली भरने में लग जाते हैं।

इसलिए जनपद जैसा था वैसा ही रह गया है। जाम के दौरान पहाड़ी ब्लाक के युवा नेता रविंद्र दूबे ने कहा कि प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा इस क्षेत्र की लगातार उपेक्षा की जा रही है। जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

लाला मिश्रा ने कहा कि सड़क निर्माण शुरू नहीं होने पर दोबारा चक्का जाम एवं अंादोलन करने के लिए तैयार रहने को कहा। मौके पर पहुंचे विभाग के अधिशासी अभियंता को राजबली दूबे ने ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण की मांग की।
विज्ञापन


इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गिरीश तिवारी, संतोष तिवारी, कमलेश सिंह, पंधारी पासी, सूर्यबली, रामलाल शर्मा, अन्नू मिश्रा, रिशु पांडेय,अविनाश ओझा, विनय दूबे, लल्लू माली आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें