महुवरिया स्थित इंटरनेशनल प्ले स्कूल में रिपोर्ट कार्ड वितरण तथा सत्र समाप्ति पर आभार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसडीएम चुनार डा. विश्राम ने दीप प्रज्जवलित कर किया। बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए कामना करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों के साथ ही अभिभावकाें को भी विशेष ध्यान देना होगा। स्कूल के टाप फाइव बच्चों को मेडल व ट्राफी अवार्ड देकर प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने फैंसी ड्रेस, नृत्य, नाटक, कविता व गीतों की प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
स्कूल के डायरेक्टर इमरान खान ने मुख्य अतिथि को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन एजाज फातिमा ने किया। इस दौरान प्रतिमा केशरी, प्रियंका दूबे, रुचि चतुर्वेदी, शीला, मंजू गुप्ता आदि मौजूद रहे।