फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुरः ताला तोड़कर हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र के गोरथरा गांव में मंगलवार की रात चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर घर से 10 हजार नकदी और हजारों के सामान उठा ले गए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

गोरथरा गांव निवासी रामसेवक उर्फ पप्पू विश्वकर्मा मंगलवार की रात परिवार के साथ बगल वाले घर में सोने चले गए। सुबह सोकर उठे तो घर का ताला टूटा देख अवाक रह गया। बताया कि चोर 10 हजार रुपये नकद, बर्तन व जेवर उठा ले गए। घर से कुछ दूर खेत में बैग में भरा सामान बिखरा पड़ा था। मकान मालिक ने थाने में चोरी की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें