फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: भैंस को चारा दे रहा था युवक, तभी बिजली की चपेट में आने से मौत

Sun, 26 Apr 2020 10:42 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में शनिवार की रात गरज चमक के साथ हुई बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई।  महेशपुर गांव निवासी प्रदीप बिंद (23) पुत्र सुधाकर बिंद शनिवार की रात 10 बजे दरवाजे पर आम के पेड़ के नीचे भैंस को चारा दे रहा था।

विज्ञापन


उसी दौरान तेज गरज और चमक के साथ बारिश होने लगी तो प्रदीप भैंस को वहां से सुरक्षित स्थान पर ले जाने लगा। उसी दौरान बिजली गिरी और प्रदीप गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में परिजन प्रदीप को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

प्रदीप चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। दो वर्ष पहले मध्यप्रदेश में हुए एक एक्सीडेंट में उसके बड़े भाई की मौत हो गई थी। दो वर्ष के अंतराल में दो युवा पुत्रों को खोकर सुधाकर बिंद बेहाल हो गए। सूचना पर चौकी प्रभारी ड्रमंडगंज योगेंद्र पांडेय, क्षेत्रीय लेखपाल कृष्णानंद के साथ पहुंच गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें