फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: नहाते समय बंधी में डूबकर किशोर की मौत, परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल

Fri, 02 Jun 2023 01:24 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव निवासी नसीम का पुत्र अयान (15) अपने दोस्तों के साथ शुक्रवार को आठ बजे  पहाड़ी के पास स्थित बंधी मे स्नान करने गया था।
विज्ञापन
डूबा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव निवासी नसीम का पुत्र अयान (15) अपने दोस्तों के साथ शुक्रवार को आठ बजे  पहाड़ी के पास स्थित बंधी मे स्नान करने गया था। अयान तैरने नहीं जानता था। वह नहाते समय गहरे पानी में जाने से डूब गया। कुछ देर तक अयान के न दिखने पर दोस्तो ने शोर मचाया तो दर्जनों की संख्या में स्नान करने वालो ने बंधी में तलाश शुरू किया तो अयान का शव मिला।
विज्ञापन

परिजन चिकित्सक के यहां ले गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अयान की मौत से घर में कोहराम मच गया। अयान दो भाई में बड़ा था ।  कक्षा नौ का छात्र था ।अयान के पिता दुबई में रह कर नौकरी करते हैं। छोटे भाई अदनान व माता व अन्य परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल रहा ।परिजन घटना की सूचना समाचार लिखे जाने तक पुलिस को नही दी है उनका कहना है कि वे पोष्टमार्टम नही करायेंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें