भदोही, बलिया, आजमगढ़, गाजीपुर, चंदौली और जौनपुर के ध्यानार्थ
29वीं अंतरजनपदीय अलार्म एफिसिएन्सी रेस एवं शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ
मिर्जापुर। 29वीं अंतरजनपदीय अलार्म एफिसिएन्सी रेस एवं शूटिंग प्रतियोगिता का मंगलवार को 39वीं वाहिनी पीएसी परिसर में शुभारंभ हुआ। अलार्म एफिसिएन्सी रेस में मिर्जापुर की टीम प्रथम तो गाजीपुर की टीम दूसरे स्थान पर रही। चार दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता 7 अगस्त तक चलेगी।
प्रतियोगिता में वाराणसी जोन के सात जनपदों मिर्जापुर, भदोही, बलिया, आजमगढ़, गाजीपुर, चंदौली और जौनपुर की टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन के बाद एसपी ने सभी टीम कमांडरों से परिचय प्राप्त किया और खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर 39वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक नेपाल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन राजकुमार मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह, डिप्टी कमांडेंट देवेंद्र सिंह, असिस्टेंट कमांडेंट दिनेश कुमार यादव, सीओ सदर जटाशंकर मिश्र, एसआईएपी त्रिभुवन सिंह सहित पुलिस एवं पीएसी के अधिकारी और जवान मौजूद रहे।
इनसेट
सात दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन 10 बाधाओं को पार कर साबित की क्षमता
पहले दिन आयोजित अलार्म एफिसिएन्सी रेस में प्रतिभागियों ने 10 बाधाओं को पार कर क्षमता का प्रदर्शन किया। इसमें स्टार्ट के बाद स्प्रिंट दौड़, हर्डल, कूदना, ऊंची दीवार फांदना, संकरी बैलेंस बीम पर चलना, खाई पार करना, कार्गो नेट पर चढ़कर उतरना, रस्सी पर चढ़ना, सुरंग से निकलना, रस्सी के सहारे बाधा पार करना और फिनिश लाइन तक तेज दौड़ लगाना शामिल रहा। इन बाधाओं को पार कर मिर्जापुर की टीम ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि गाजीपुर की टीम दूसरे स्थान पर रही।
29वीं अंतरजनपदीय अलार्म एफिसिएन्सी रेस के दौरान बाधा पार करते जवान। स्रोत- पुलिस