फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बोलेरो, चालक घायल

विज्ञापन
ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के रीवां-मिर्जापुर हाईवे पर स्थित लहुरियादह गांव के पास ट्रैक्टर में टकर
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। रीवां-मिर्जापुर हाईवे पर लहुरियादह गांव के पास मंगलवार सुबह पौने पांच बजे ईंट लादकर मध्य प्रदेश जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में बोलेरो टकरा गई। हादसे में बोलेरो चालक गंभीर मध्य प्रदेश के सिंगरौली के थाना चितरंगी क्षेत्र के धवई गांव निवासी लल्लू राम (28) गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची ड्रमंडगंज पुलिस ने लोगों की मदद से एनएचआई की एबुंलेस से सीएचसी हनुमना भेजवाया। लल्लू सोमवार रात गांव से सवारियों को बैठाकर मिर्जापुर छोड़ने गया था। मंगलवार भोर में वह बोलेरो से वापस घर जा रहा था। तभी हादसा हो गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि घायल को इलाज के लिए हनुमना भेज दिया गया है। परिजनों को भी दुर्घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें