फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: प्रदेश स्तरीय तैराकी चैंपियनशिप में मिर्जापुर का जलवा, 23 पदक जीते

विज्ञापन
पदक के साथ मिर्जापुर के विजेता खिलाड़ी।-: सोशल मीडिया - फोटो : Self
विज्ञापन
- शिवकांत ने दो स्वर्ण, रानी और हरिओम ने एक-एक स्वर्ण जीता राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन की उम्मीद
विज्ञापन

अदलहाट। लखनऊ के केडी सिंह (बाबू) स्टेडियम में आयोजित जूनियर/सब जूनियर यूपी स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप में मिर्जापुर के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 23 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। टीम ने प्रतियोगिता में चार स्वर्ण, 10 रजत और नौ कांस्य पदक अपने नाम किए। अंतिम दिन खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण और चार रजत पदक जीते।

बालक टीम के कोच नंदलाल निषाद, टीम मैनेजर लक्ष्मी शंकर निषाद तथा बालिका कोच बलवंत निषाद ने बताया कि चुनार स्थित श्री शिवाजी नेशनल इंटर कॉलेज, हांसीपुर के छात्र शिवकांत निषाद ने दो स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीते। वहीं, रानी निषाद और हरिओम ने एक-एक स्वर्ण पदक हासिल किया। हर्ष निषाद ने तीन रजत और दो कांस्य पदक जीतकर टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन


अंतिम दिन शिवकांत निषाद ने 200 मीटर बैक स्ट्रोक में स्वर्ण पदक जीता। हर्ष निषाद ने 200 मीटर बैक स्ट्रोक, 50 मीटर बैक स्ट्रोक और 200 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत पदक हासिल किया। रानी निषाद ने 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


कोचों के अनुसार, स्वर्ण पदक विजेताओं के राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन की संभावना है। अंतिम चयन सूची शीघ्र जारी की जाएगी।

प्रतियोगिता में अनुज, सत्यम निषाद, विशाल निषाद, विवेक निषाद, प्रिंस, साहनी, अभिशांख, करंट साहनी, अमन निषाद और दीवान उपाध्याय ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. संजय कुमार, जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष कैलाशनाथ प्रसाद, खेल शिक्षक भूपेंद्र सिंह, रामबिलास, चंद्रजीत और धर्मेंद्र सहित अन्य लोगों ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें