मिर्जापुर नगर के भरुहना गांव निवासी पुन्नवासी के 11 साल बाद आखिरकार घर आने का रास्ता साफ हो गया है। दरअसल, ग्यारह पहले गलती से बार्डर पार कर वह पाकिस्तान चला गया था। मानसिक रूप से अस्वस्थ पुन्नवासी की राष्ट्रीयता की पुष्टि होने और उसके घर का पता चलने के बाद उसके भारत वापस लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी।