फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर के घंटाघर घड़ी के मरम्मत कार्य की होगी जांच

Mon, 15 Jan 2018 12:33 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
Clock
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री गिरीश यादव ने मां विंध्यवासिनी दरबार में रविवार की दोपहर मत्था टेका और विधि-विधान से दर्शन पूजन किया। मंदिर में विराजमान समस्त देवी देवता के दर्शन पूजन करने के बाद हवन कुंड में आहुती दी।
विज्ञापन


दर्शन पूजन के बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि नगर के घंटाघर के निर्माण कार्यो में अनियमितता की जांच होगी। नगर निकाय में ई टेंडरिंग व्यवस्था लागू होगी। इससे विकास कार्यो में तेजी आएगी।

नगर विकास मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नगर विकास विभाग की अपनी अहम भूमिका सक्रियता दिखाने के साथ विकास कार्यों के मूल्यांकन हेतु पूरे उत्तर प्रदेश में ई टेंडरिंग व्यवस्था लागू किया गया है।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गंगा घाटों की आगामी सुदृढ़ व्यवस्था तथा घाटों पर शौचालय निर्माण सहित सरकार ने कई योजनाएं लागू किया है। जिसमें सभी कार्यों का मूल्यांकन कार्य प्रगति संचालन चल रहा है।

विकास कार्यों में पारदर्शिता लाने के साथ आम जनमानस में क्रांतिकारी परिवर्तन और विकास कार्य योजना लागू कर सरकार विकास कार्यों की गंगा प्रवाहित करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वकांक्षी परियोजना भारत स्वच्छ अभियान से जुड़कर अपने शहर, गांव को को साफ सुथरा रखे।

स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ कर एक नई भारत की दिशा निर्धारित कर संकल्प पत्र द्वारा नगर निकाय के विकास कार्यों की योजना लागू की गई है। जिसमें प्रयाग, काशी, मथुरा, अयोध्या के तर्ज पर विंध्याचल का बहुमुखी विकास होगा।

मिर्जापुर की ऐतिहासिक धरोहर घंटाघर की घड़ी पर पत्रकारों द्वारा सवाल पूछे जाने पर मंत्री ने अनियमितता मिलने पर विभागीय कार्रवाई करके दोषियों पर न्याय संगत कारवाई करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें