फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर लूटकांड: गार्ड को देखते ही बेखौफ बदमाशों ने मारी थी गोली, दिनदहाड़े वारदात का एक और वीडिया सामने आया

Mon, 18 Sep 2023 03:06 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलतर स्थित एक्सिस बैंक के सामने कैश वैन लूटकांड में पुलिस के हाथ अब तक खाली है। पुलिस और एसटीएफ की टीमें  बिहार, झारखंड और नेपाल भेजी गई हैं। 
विज्ञापन
मिर्जापुर लूटकांड का एक और वीडियो सामने आया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर में एक्सिस बैंक के सामने खड़ी कैश वैन से 12 सितंबर को हुए लूट एवं गार्ड की हत्या का मामला अबूझ पहले बन गई है। घटना के छह दिन बाद भी बदमाशों को पकड़ना तो दूर पुलिस या एसटीएफ को कोई ठोस सुराग तक नहीं मिला है। इस बीच सोमवार को वारदात से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है। कैश वैन में लगे कैमरे में रिकॉर्ड वीडियो में साफ दिख रहा है बदमाशों के मन में कोई खौफ नहीं था। कैश वैन से थोड़ी दूर बाइक खड़ी कर आए चार बदमाशों में से एक ने गार्ड को देखते ही गोली मार दी थी।

विज्ञापन


इसके बाद एक बदमाश कैशवैन में से रुपयों से भरा बॉक्स उठाता है। जबकि बाकी तीन बदमाश तीनों दिशा में अलर्ट रहते हैं। घटनास्थल के आसपास कई लोग खड़े हैं लेकिन मूर्ति की तरह खड़े रहते हैं। इस वारदात के खुलासे के लिए पुलिस महकमा कड़ियों को जोड़ने में लगा है।

अब तक पांच हजार से अधिक लोगों से पूछताछ 

जोन के 10 जिलों की पुलिस के साथ एसटीएफ और अन्य जिले की पुलिस लगी है। एडीजी जोन वाराणसी भी जिले में हर कार्रवाई पर नजर रखे हैं, पर पुलिस को अब तक सिर्फ फोटो के अलावा कुछ और हासिल नहीं हो सका है। एक्सिस बैंक के सामने बीते मंगलवार को हुए कैश वैन से लूट की घटना को छह दिन बीत गया है।

घटना का खुलासा करने में लगी टीमों ने अब तक पांच हजार से अधिक लोगों से पूछताछ और 10 हजार से अधिक मोबाइल नंबर को खंगाल चुकी है। पुलिस ने अपने मुखबिरों से लेकर जेल में बंद अपराधियों से पूछताछ कर चुकी है। हाल ये है कि पुलिस को घर-घर जाकर अपराधियों का सुराग हासिल करने का प्रयास कर रही है, पर उसमें भी कोई लीड नहीं मिल सकी है। अभियान में लगी एसटीएफ और क्राइम ब्रांच की टीम नेपाल, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश जाकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

लूटकांड खुलासे के लिए विंध्यवासिनी धाम में पूजा

कैश वैन लूट कांड का जल्द खुलासा किए जाने और आरोपियों की गिरफ्तार के लिए मां विंध्यवासिनी मंदिर के छत पर रविवार को पूजा-पाठ किया गया। श्री विन्ध्य पंडा समाज पूर्व मंत्री व विंध्याचल वार्ड के सभासद अवनीश मिश्रा के नेतृत्व मां विंध्यवासिनी से प्रार्थना की गई। मां से मांगा गया कि पुलिस को दिव्य दृष्टि और शक्ति प्रदान करें। जिससे लूट कांड के आरोपी पकड़े जाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें