फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: केजीएन जिम संचालक समेत सात के खिलाफ यौन शोषण व धर्म परिवर्तन का प्राथमिकी दर्ज, ऐसे हुआ खुलासा

Tue, 20 Jan 2026 05:24 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News: मिर्जापुर जिले की पुलिस ने केजीएन जिम संचालक समेत सात के खिलाफ यौन शोषण व धर्म परिवर्तन के मामले में प्राथमिकी दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।  
विज्ञापन
UP police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर शहर कोतवाली क्षेत्र के महुवरिया स्थित केजीएन जिम के संचालक व ट्रेनर समेत सात लोगों पर देहात कोतवाली पुलिस ने जिम आने वाली लड़कियों से यौन शोषण व वसूली समेत धर्म परिवर्तन के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के महुवरिया में केजीएन जिम का संचालन होता है। जिम एक सफेदपोश नेता और कालीन के बड़े व्यापारी का पुत्र संचालित करता है। आरोप है कि वह जिम आने वाली लड़कियों को ट्रेनिंग देने के बहाने लड़कियों को फंसाते थे। उनका यौन शोषण करने के साथ ही धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते थे। 

मामले में कुछ दिन पहले देहात कोतवाली क्षेत्र के भरुहना में लड़कियों के साथ जिम संचालन का विवाद हुआ तो मामला खुला। पुलिस ने मामले में जिम संचालक समेत सात लोगों पर यौन शोषण व वसूली समेत धर्म परिवर्तन के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है। देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही  है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें