छत्तीसगढ़ से सोना लूट कर भाग रहे चार बदमाशों को पुलिस ने मिर्जापुर जिले के अहरौरा के जंगल में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। इसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। एएसपी सिटी आपरेशन मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि तीन दिन पहले छत्तीसगढ़ के विलासपुर में बदमाशों ने ज्वेलरी व्यवसायी से सोना लूट की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
सोना लूटने के बाद कार सवार बदमाश मिर्जापुर में आकर छिपने वाले थे। जिसकी सूचना पुलिस को मिली। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में गठित टीम ने अहरौरा के जंगल से मुठभेड़ में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। उनके पास से लगभग तीन किलो सोना बरामद किया है। तीन तमंचा भी बरामद किया गया है।