फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में बड़ी कार्रवाई: मां दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में छह गिरफ्तार, पीडीए से है कनेक्शन

Wed, 24 Sep 2025 04:04 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News: मिर्जापुर जिले की पुलिस ने मां दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है। 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में सभी आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर मां दुर्गा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर गाना गाने वाली गायिका सरोज सरगम, उसके पति राममिलन बिंद सहित टोली में काम करने वाले चार अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास बरामद मोबाइल से आपत्तिजनक कंटेंट और किताब बरामद किया गया। इनका मास्टर माइंड राजवीर सिंह यादव है। जिसके कहने पर गीत तैयार किया गया। ये लोग तीन वर्ष से पीडीए मिशन के लिए गाना गा रहे थे। मामले का खुलासा एसएसपी सोमेन बर्मा ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता कर किया।

विज्ञापन


एसएसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर हिंदू आराध्य देवी मां दुर्गा के लिए अभद्र टिप्पणी कर गाना गाते हुए बिरहा गायिका सरोज सरगम ने अपने यूट्यूब चैनल पर गीत अपलोड किया। नवरात्र के समय इस तरह के गीत से हिंदू समाज में आक्रोश फैल गया। मामले में मड़िहान थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। वायरल पोस्ट को 21 सितंबर को रिमूव किया कराया गया। 

वायरल पोस्ट रिमूव कराते ही सरोज सरगम ने एक आपत्तिजनक वीडियो स्वयं रिकार्ड कर मां दुर्गा के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए हिन्दुओं को सामूहिक रूप से अत्यन्त आपत्तिजनक गालियां देते हुए वीडियो को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म में वायरल किया गया। इसके बाद 23 सितंबर को कोतवाली शहर में मुकदमा दर्ज किया गया। बुधवार को आरोपी सरोज सरगम और उसके पति राममिलन बिंद को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद अन्य लोगों का नाम प्रकाश में आया। 
विज्ञापन


पुलिस ने इनके स्टूडियो आदि में छापेमारी कर मोबाइल और अन्य आपत्तिजनक किताब को बरामद किया। पुलिस ने इनकी टोली के सीताराम कोल निवासी गढ़वा थाना मड़िहान, सुरेश कोल निवासी हरदीहवां, प्रेम सरोज उर्फ प्रचंड निवासी भटौली चपउर, राकेश कुमार यादव निवासी सूरज पट्टी थाना सराय ममरेज प्रयागराज है। 

सरोज सरगम के पास से दो, राममिलन व अन्य के पास से एक-एक मोबाइल प्राप्त किया गया। जिसमें डिजिटल साक्ष्य पाया गया। जिसका विवेचना में विश्लेषण किया जा रहा है। साथ जिज्ञासाएं और समाधान बहुजन नायक महिषासुर नाम की किताब भी बरामद किया। जिसके सम्पादक राजवीर सिंह यादव है। राजवीर सिंह यादव के कहने पर इसके किताब से ही सरोज सरगम ने गीत तैयार कर लिखा और गाया।

गीत में आरोपियों की भूमिका, प्रयागराज में बनता था वीडियो

मड़िहान के सिंगवान गढ़वा निवासी सरोज सरगम उर्फ सरोज कोल बिरहा गायक है। वह झूंसी प्रयागराज में रहती है। उसका पति राममिलन बिंद निवासी हंडिया प्रयागराज गीत का निर्माता व निर्देशक है। सीताराम कोल व सुरेश कोल कोरस गायक है। प्रेम सरोज उर्फ प्रचंड ढोलक वादक है। राकेश कुमार यादव हामोनियम वादक है। सोनू निवासी हंडिया यू-ट्यूब चैनल का सह संपादक है। 

शशांक प्रजापति निवासी पहाड़ीपुर थाना सराय इनायत प्रयागराज मां इंदी स्टूडियो हबूसा मोड़ का संचालक है। राजवीर सिंह यादव निवासी सिंधौली सीतापुर है। जो यादव शक्ति पत्रिका का संवादक है। बहुजन नायक महिषासुर पुस्तक का लेखक व नेता है। इन लोगों द्वारा यूट्यूब चैनल बनाना, कंटेट तैयार करना और उसका वीडियो अपलोड करने जैसे अन्य समस्त कार्य प्रयागराज में ही किए जाते थे। 

बिरहा गायिका सरोज सरगम का पति प्रयागराज हण्डिया का मूल निवासी है। इनकी पूरी मंडली वीडियो बनाने में सहयोग करती थी। एसएसपी ने बताया कि जिला साइबर सेल द्वारा आपत्तिजनक कंटेंट को यूट्यूब संस्था से समन्वय स्थापित कर हटवाया गया था। इसके बाद भी विद्वेष फैलाने के लिए बार-बार सोशल प्लेटफार्म पर आपत्तिजनक कंटेंट वाला वीडियो अपलोड कर दिया जा रहा था।
विज्ञापन

गीत पर विधायक ने आपत्ति जताकर कार्रवाई के लिए कहा

मां दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी वाले गीत से लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सोशल मीडिया पर गीत गाने वाली महिला पर कार्रवाई की मांग उठने लगी। मामले में नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने भी एसएसपी से बात कर कार्रवाई के लिए कहा था।
 
15 बीघा जमीन को कराया गया मुक्त
सरोज सरगम व उसके पति राममिलन बिन्द द्वारा ग्राम गढ़वा में वन विभाग की 15 बीघा जमीन में कब्जा करके उसमें काफी समय से खेती करायी जा रही थी। जिसको राजस्व, वन विभाग व पुलिस टीम द्वारा 23 सितंबर को कब्जामुक्त कराया गया। इस संबंध में वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें