मिर्जापुर स्टेशन पर यात्री प्रतीक्षालय का शुभारंभ
सांसद अनुप्रिया पटेल ने कहा कि जिले के रेलवे स्टेशन पर आम यात्रियों को भी सारी सुविधा मिले, इसके लिए प्रयासरत हूं। मिर्जापुर से लखनऊ को जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस के समय में बदलाव की प्रक्रिया जारी है।
समय नहीं बदला गया तो लखनऊ के लिए एक नई ट्रेन दी जाएगी। सांसद बुधवार को मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर बने वीआईपी प्रतीक्षालय के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बात कर रहीं थीं।कहा कि मिर्जापुर, विंध्याचल और चुनार रेलवे स्टेशन का विकास कराना उनकी प्राथमिकता है।
इसके लिए वह हमेशा अधिकारियों से बात करती रहती हैं कि यहां पर हर सुविधा उपलब्ध के लिए क्या क्या किया जा सकता है। मिर्जापुर में जुलाई तक स्वचालित सीढ़ी का बन जाएगी। इसका शुभारंभ राज्यमंत्री मनोज सिन्हा करेंगे। निगतपुर रेलवे स्टेशन पर सुविधा बढ़ाने की मांग की गई थी। अधिकारियों ने अमल करते हुए निगतपुर स्टेशन का सुंदरीकरण करना शुरू कर दिया है।
इसके अलावा लूसा रेलवे स्टेशन अहरौरा रोड रेलवे स्टेशन समेत अन्य स्टेशनों की सुंदरीकरण के लिए प्रयास किया जा रहा है। डीआरएम संजय कुमार पंकज ने बताया कि स्टेशन के बाहर इलेेक्ट्रानिक बोर्ड लगाया जाएगा, और भी कार्य किए जाएंगे लेकिन इसमें समय लगेगा।