फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: कोरोना से एक संक्रमित की मौत, लगातार तीसरे दिन नहीं मिला कोई मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में सोमवार को लगातार तीसरे दिन कोरोना का कोई संक्रमित नहीं मिला, पर एक वृद्ध की कोविड से मौत हो गई। दो के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। इस समय एक्टिव केस चार हैं। होम आइसोलेशन में दो मरीज हैं। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 11 हजार 32 है। अब तक 10 हजार 913 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 115 की कोरोना से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

एल-टू अस्पताल के आइसोलेशन में इस समय कोई मरीज नहीं हैं। विंध्याचल के सीएचसी में बने एल-वन अस्पताल में कोई मरीज नहीं है। दो लोग होम आइसोलेशन में है। दो दूसरे जिले में भर्ती है। कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि सोमवार को तीन हजार 21 की रिपोर्ट आई है। इसमें कोई संक्रमित नहीं मिला है। चुनार के निवासी एक 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। उसकी मौत अप्रैल महिने में हुई थी। जिसे अब मिर्जापुर के पोर्टल पर अपडेट किया गया है। जिले में अब तक सात लाख 42 हजार 992 का सैंपल लिया जा चुका है। सात लाख 39 हजार 572 की रिपोर्ट आई है। तीन हजार 420 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक चार लाख 52 हजार 752 का एंटीजन किट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय चार हाट स्पाट है। तीन ग्रामीण और एक शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें