फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बीमारी से तंग आकर युवक ने फंदे पर लटककर दी जान, छोटे भाई ने देखा तो पैरों तले जमीन खिसकी

Sun, 02 Jul 2023 11:25 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

जिगना थाना क्षेत्र के बिहसड़ा  कला (कोइरान) निवासी रमेश कुमार उर्फ सुदामा पुत्र रामपति उर्फ झल्लर  रविवार की सुबह छह बजे जब परिवार के सदस्य खेत में काम करने चले गए तो कमरे को अंदर से बंद कर लिया। रमेश रोशनदान में मफलर बांध कर फंदे से लटक गया। 
विज्ञापन
फांसी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिगना थाना क्षेत्र के बिहसड़ा कला  (कोइरान ) गांव में  एक युवक ने  बीमारी से  तंग आकर रविवार की सुबह फंदे पर लटककर जान दे दी। 

विज्ञापन

जिगना थाना क्षेत्र के बिहसड़ा  कला (कोइरान) निवासी रमेश कुमार उर्फ सुदामा (29) पुत्र रामपति उर्फ झल्लर  रविवार की सुबह छह बजे जब परिवार के सदस्य खेत में काम करने चले गए तो  कमरे को अंदर से बंद कर लिया। रमेश रोशनदान में मफलर बांध कर फंदे से लटक गया।
यह भी पढ़ें- Ganga Water Level: वाराणसी में बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, 59.21 मीटर पर पहुंचा, सतर्कता बढ़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह सात बजे छोटा भाई रविशंकर आया। वह रमेश को खोजने लगा। कमरा अंदर से बंद होने पर आवाज लगाई। कोई जवाब नहीं आने पर खिड़की से झांका तो रमेश फंदे से लटका दिखाई दिया। रविशंकर ने शोर मचाया। मौके पर पहुंचे लोग खिड़की तोड़कर कमरे में घुसे। रमेश को फंदे से नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर थानाध्यक्ष जिगना अरविंद कुमार पांडेय पहुंचे।   कर शव को कब्जे में लेकर पोष्टमार्टम के लिए भेज दिया।  पुत्र की  मौत से मां गीता देवी व पिता झल्लर उर्फ रमापति सहित परिजनो का रो-रोकर हाल बेहाल है । मृतक के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीमारी के चलते रमेश ने ऐसा कदम उठाया है । मृतक कई माह से बीमार था। वाराणसी से इलाज हो रहा था । मृतक तीन बहन दो भाई में चौथे नम्बर पर था। शादी नहीं हुई थी।  थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि युवक बीमारी व दवा से परेशान था। फंदे पर लटककर जान दे दिया। शव को कब्जे में लेकर पोष्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें