Mirzapur News: समाजवादी पार्टी में शामिल हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश भारती
- फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर से एक बड़ी खबर आ रही है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश भारती समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सदस्यता दिलाई। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव व सुरेंद्र सिंह पटेल भी मौजूद रहे।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश भारती ने समाजवादी पार्टी के सदस्यता ग्रहण की है। राजेश भारती ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर सपा की सदस्यता ग्रहण की।
यह भी पढ़ें- Cancelled Trains List: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! कैंट से 15 अक्तूबर तक नहीं चलेंगी ये ट्रेनें, पूरी लिस्ट
राजेश भारती शुरुआत से ही संघ की विचारधारा से जुड़े रहे। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। भाजपा से छानबे विधानसभा से चुनाव लड़े थे। चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे। इसके बाद अपनी पार्टी बनाई। कई वर्ष तक अपनी पार्टी चलाया। इसके बाद बीते कुछ वर्ष पहले भाजपा में शामिल हो गए। जिला पंचायत का चुनाव लड़े। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश भारती समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शामिल कराया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव व सुरेंद्र सिंह पटेल भी मौजूद रहे। राजेश भारती के समाजवादी पार्टी ज्वाइन करने से सपा को अनुसूचित जाति के लोगों में पैठ बनाने में मदद मिलेगी।