फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में गायब पांच कर्मचारियों का वेतन कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। डीएम सुशील कुमार पटेल ने शुक्रवार को विकासखंड कोन पहुंचकर औचक ब्लाक कार्यालय का निरीक्षण किया। खंड विकास अधिकारी के बारे में जानकारी करने पर बताया गया कि उनके पास सिटी विकासखंड का भी चार्ज है, वर्तमान में वे सिटी विकासखंड में हैं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा कर्मचारियों से यह कहने पर कि निरीक्षण के बारे में भी किसी को जानकारी न दी जाए। इसके बाद भी जेईएमआई राजेश कुमार ने किसी प्रधान को फोन पर जानकारी दी। आदेश की अवहेलना करने पर जेएमआई राजेश कुमार का दो दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर देखने पर पाया गया कि टीए प्रहलाद सिंह, संदीप कुमार, गुड्डू प्रसाद तथा दिनेश कुमार अनुपस्थित रहे जिनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने सभी पटल का निरीक्षण किया गया तथा आसपास सफाई के निर्देश दिए। विकासखंड के कंप्यूटर कक्ष के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कंप्यूटर ऑपरेटर से ग्राम सभाओं में मनरेगा अंतर्गत चल रहे कार्यों व आवास योजना के बारे में जानकारी ली। बताया गया कि मनरेगा के अंतर्गत 44 ग्राम सभाओं के सापेक्ष 38 स्थान पर काम चल रहा है। इसी प्रकार आवास योजना के अंतर्गत बताया गया कि 72 आवासों के निर्माण के लिए प्रथम किस्त, 51 को द्वितीय किस्त तथा एक आवास के लिए तृतीय किस्त जारी कर दी गई है। यह भी बताया गया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष के अंतर्गत एक सौ एक आवास के सापेक्ष सभी को प्रथम किस्त, 91 को द्वितीय तथा 88 आवास में तृतीय किस्त जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें