मिर्जापुर। शीघ्र ही जिले को भी राशन पोर्टबिलिटी योजना से जोड़ा जाएगा। इसके लिए कार्रवाई हो रही है। माना जा रहा है कि एक- दो महीने में मिर्जापुर भी पूरे प्रदेश से जुड़ जाएगा। हालांकि जिले के अंदर यह योजना दो स्तरों पर लागू की जा रही है।
जिले में जो राशन पोर्टबिलिटी चल रही है। उसके अनुसार शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता शहरी क्षेत्र के किसी भी सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान से अपना राशन प्राप्त कर सकते हैं। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता किसी भी ग्रामीण क्षेत्र की सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान से राशन प्राप्त कर सकते हैं। अभी शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता ग्रामीण क्षेत्र से यह सुविधा नहीं ले सकते हैं। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता शहरी क्षेत्र की दुकान से यह सुविधा नहीं प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि यह प्रयास किया जा रहा है। विभाग के अनुसार फरवरी 2020 तक यह जिला भी प्रदेश के अन्य जिलों के साथ राशन पोर्टबिलिटी की सुविधा प्राप्त कर सकेगा। हालांकि अभी यह योजना मात्र छह जिलों में ही संचालित है। इसके बाद जून 2020 तक पूरे देश में यह योजना लागू करने की तैयारी चल रही है। जिले में इस समय एक हजार 38 सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानें संचालित हैं।