फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर नगदी व जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के पवारी कला गांव में गुरुवार की रात चोर एक मकान का ताला तोड़ अंदर घुसकर नगदी, आभूषण और जमीन के कागजात चोरी कर ले गए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर मकान मालिक ने हलिया थाने में चोरी की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मकान मालिक अदालत प्रसाद ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गुरुवार रात चोर घर में घुसकर चार कमरों का ताला तोड़ कर उसमें रखा 41 हजार नगदी, दो थान चांदी के गहने, बर्तन उठा ले गए। बताया कि मेरे भाई की बहू की नींद खुलने पर चोरी कर भागते हुए पड़ोसियों को पहचान लिया था। डर कर शोर नहीं मचा सकी। गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा तेज आवाज में साउंड बजाने से चोरी कर रहे पड़ोसियों की आहट नहीं मिल सकी। रात में घटना की सूचना 112 नंबर पर डायल कर दी गई। पीआरवीकर्मियों ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल किया। अदालत प्रसाद ने गांव के ही तीन व्यक्तियों के खिलाफ चोरी की तहरीर दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक देवीवर शुक्ल ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें