मिर्जापुर।छह दिसंबर को सुरक्षा के मद्देनजर जिले में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था रही। मंदिर-मस्जिद-गुरुद्वारा सभी जगह कड़ा पहरा रहा। गली-मोहल्लों में पुलिस और पीएसी तैनात रही। एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही सतर्कता बरतते हुए रात में गश्त करने का निर्देश दिया।
छह दिसंबर पर सुरक्षा के लिए जिले को दो सुपर जोन, पांच, जोन, 15 सेक्टर, 44 सब सेक्टर में विभाजित कर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों की तैनाती कर दी गई थी। जिनके द्वारा संपूर्ण जनपद में अपने-अपने जोन, सेक्टर व सब सेक्टर में जनता की सुरक्षा व कानून व्यवस्था पर नजर रखी जा रही थी। 44 सेक्टरों में सभी चौकी प्रभारी अपने क्षेत्र में गश्त करते रहे। छह दिसंबर पर शुक्रवार को जुमे की नमाज को देखते हुए मस्जिद पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सभी मस्जिदों पर पुलिस और पीएसी की तैनाती की गई थी। इसके अलावा अन्य धार्मिक स्थलों पर पुलिस तैनात रही। रात में पीआरवी और चीता मोबाइल को संवेदनशील इलाकों मेें खड़ा कराया गया था। सर्विलांस और खुफिया विभाग भी सक्रिय रहा।