मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश वाणिज्य कर मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन के प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर शुक्रवार को दूसरे दिन भी प्रदर्शन हुआ। तेलियागंज व भरुहना स्थित वाणिज्य कर कार्यालय पर कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार किया।
कर्मचारियों ने कहा कि वर्ष 2019-20 के लिए वाणिज्य करण अधिकारी के पद पर डीपीसी कराए जाने पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। वर्तमान में कैडर स्ट्रक्चरिंग, कनिष्ठ, सहायकों की पदोन्नति के लिए शिथिलीकरण प्रक्रिया पर भी कार्रवाई नहीं हो रही है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, जिला मंत्री चंद्र प्रकाश कश्यप, जोन कार्यकारिणी सदस्य जगदीश पांडेय, आशुलिपिक संघ के जिला मंत्री राजेश यादव, पंकज कुमार सिन्हा, जितेंद्र कुमार, सदानंद, तारा यादव, राना जफर, संजय कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, अमित कुमार गुप्ता, अतुल कुमार, सुमत कुमार पाल, प्रेम चंद्र, शिवओम सिंह, सुरे कुमार, शंकर कुमार झा, श्रेयांश मिश्रा, दिनेश उपाध्याय, विवेक श्रीवास्तव, भूपेंद्र गौड़, अमित पुरी, सुरेंद्र कुमार आदि रहे।