मिर्जापुर। जिले के दो बाल वैैज्ञानिकों का चयन राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए किया गया है। वे केरल में 30 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम में अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत करेंगे।
गोरखपुर में चार से छह दिसंबर तक आयोजित होने वाले 27 वें राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में जनपद के चार बाल वैज्ञानिकों चयन किया गया था। इसमें नेशनल के लिए सीनियर वर्ग में अमर्त्य सिंह सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर विंध्याचल तथा जूनियर वर्ग में शशिकांत विश्वकर्मा सविता मेमोरियल ग्लोबल एकेडमी चुनार का चयन किया गया। अमर्त्य सिंह ने वाहन के लिए एक ऐसा यंत्र बनाया जिससे हमको पता चल सके कि आगे रोड की स्थिति कैसी है। इसी प्रकार शशिकांत विश्वकर्मा ने गाय के गोबर से अगैती खेती के लिए गमला बनाया था। चयनित बाल वैज्ञानिक 30 दिसंबर को केरल में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अपना प्रोजेक्ट प्रस्तुत करेंगे। इनके गाइड टीचर रजनीगंधा, रोहित मौर्य, आर्यन प्रसाद थे। इस उपलब्धि पर के एन सिंह, सत्यनारायण प्रसाद व सुशील कुमार पांडेय ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।