फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा बहाली की मांग को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल में कार्यरत 70 पैरामेडिकल और नान पैरामेडिकल स्वास्थ्य कर्मचारियों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सेवा समाप्ति को बहाल किए जाने की मांग की। स्वास्थ्य कर्मियों ने डीएम को ज्ञापन सौंप कर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बताया कि मंडलीय अस्पताल में पैरा मेडिकल और नान पैरामेडिकल में लैब टेक्नीशियन, ओटी टेक्नीशियन, एक्स-रे टेक्नीशियन, वार्ड आया, कुक, कंप्यूटर, आपरेटर, रजिस्ट्रेशन क्लर्क, एमआरडी क्लर्क, स्टोर कीपर, ईसीजी टेक्नीशियन मिलाकर 70 कर्मचारी है। मंडलीय अस्पताल में चार वर्ष से कार्य कर रहे है। 30 नवंबर को संविदा समाप्त कर दी गई है। संविदा कर्मचारियों ने अस्पताल में मरीजों की सेवा करने में कोई कोताही नहीं बरती। अब संविदा समाप्त होने से बेराजगार की दंश झेल रहे है। मांग किया कि कर्मचारियों की सेवा बहाल की जाए।जिससे कर्मचारी सड़क पर न आए। इस अवसर अंकिता, वीरेंद्र, सूर्यभान, आभा रानी, प्रगति सिंह, विनय कुमार, ज्योत्सना, वीना, सर्वेश सिंह, राजेश, अजय, रितेश, अंकित सिंह, हेमा सिंह, विमलेश दुबे, सुषमा देवी, राहुल आदि रहे।
वेतन भुगतान न करने का आरोप
मिर्जापुर। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छटहां के वार्ड ब्वाय ने निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं को पत्र भेजकर वेतन भुगतान न करने और कनिष्ठ लिपिक राम प्रकाश का स्थानांतरण न किए जाने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि तीन सितंबर को आदेश करने के बाद भी सीएमओ कार्यालय से सहायक लिपिक रामप्रकाश सिंह के द्वारा गायब किए गए सेवा पुस्तिका एवं जीपीएफ पास बुक का पुनर्गठन नहीं किया गया। न ही रुका हुआ वेतन का भुगतान किया गया। सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि वेतन का भुगतान करने के साथ ही लिपिक के पटल का भी स्थानांतरण कर दिया गया है। वार्ड ब्वाय पर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें