Mirzapur News: जिले के चुनार थाना क्षेत्र के लाहौरा गांव में एक शख्स ने अपने पड़ोसी की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद खुद की नस काटकर खुदकुशी कर ली।
मिर्जापुर जिले के चुनार थाना क्षेत्र के लाहौरा गांव के पूर्वा नगरी में खेत में ओझाई करने को लेकर कंतलाल ने प्रेमलाल की चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद की भी हाथ की नस काटकर जान दे दी।
विज्ञापन
एएसपी ऑपरेशन मनीष मिश्रा ने बताया कि थाना चुनार क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा दूसरे को मारकर हत्या कर दी गई। स्वयं भी आत्महत्या कर लिया। इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची कर जांच पड़ताल किया। प्रेमलाल व कंतलाल दोनों पड़ोसी थे। जो कई वर्षों से साथ में रहते थे। इनके बीच किसी बात को लेकर आपस में अनबन हुई।
कंतलाल ने प्रेमलाल पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद स्वयं भी आत्महत्या कर लिया। प्रेमलाल के परिजन की प्राप्त तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है। दोनों मृतकों के शव को पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।