फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर अपहरण हत्याकांड में एक्शन: एसपी ने विंध्याचल थानाध्यक्ष को किया लाइन हाजिर, दो पुलिसकर्मी निलंबित

Thu, 12 Nov 2026 02:08 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

मिर्जापुर जिले में बालक का अपहरण करने के बाद हत्या करने के मामले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में विंध्याचल थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया है। आरोपी ने किशोर की गला दबाकर हत्या की थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में सोमवार शाम बाइक सिखाने के बहाने  12 वर्षीय बालक का अपहरण और हत्या मामले में पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने विंध्याचल थानाध्यक्ष अजित सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही तीन थानाध्यक्षों का स्थानांतरण किया है। 

विज्ञापन


क्या है मामला 
विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में बालक प्रिंस का अपहरण करने के बाद आरोपी पिंटू ने लालगंज थाना क्षेत्र के कुशियरा फाल के जंगल में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी की छानबीन में जुटी पुलिस ने कुशियारा फाल से मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके दोनों पैरों में गोली लगी। पूछताछ के बाद पुलिस ने जंगल से बालक का शव बरामद किया। 

मामले में एसपी ने चौकी प्रभारी गैपुरा विजय शंकर राय व हल्का प्रभारी राघवेंद्र राय को निलंबित कर दिया। मामले में विंध्याचल थानाध्यक्ष अजीत सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। इसके अलावा जिगना थानाध्यक्ष को विंध्याचल का प्रभारी बनाया गया। पड़री थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह को जिगना थानाध्यक्ष बनाया गया। नरायनपुर चौकी प्रभारी महेंद्र को पड़री थानाध्यक्ष बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें