फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुरः रेलवे स्टेशन और ढाबों की नियमित चेकिंग के निर्देश, बाल श्रम रोकने पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में एएचटीयू/एसजेपीयू की मासिक समीक्षा बैठक हुई। इसमें किशोर न्याय के प्राविधानों पर चर्चा की गई। मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिए जोर दिया गया।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, होटल, ढाबा पर नियमित चेकिंग के निर्देश दिए गए। गुमशुदा बच्चों की बरामदगी के संबंध में उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों से अवगत कराया गया। बैठक के दौरान डॉ. पूनम मिश्रा किशोर न्याय बोर्ड, शैलेष प्रताप सिंह तकनीकी रिसोर्स पर्सन यूनिसेफ, बप्पा रावल सिंह चेयर पर्सन सीडब्ल्यूसी, अतुल कुमार तिवारी अभियोजन अधिकारी, कौशलेंद्र कुमार सिंह श्रम प्रवर्तन अधिकारी, शैलेंद्र सिंह चाइल्ड लाइन, नितिन भार्गव रेलवे चाइल्ड लाइन, निधि मद्धेसिया वन स्टॉप सेंटर 181, प्रभारी एएचटीयू/एसजेपीयू सनवर अली, जीआरपी/आरपीएफ व सभी थानों के बाल कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें