फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मिर्जापुर के जिला समाज कल्याण अधिकारी निलंबित, सरकारी योजना में गड़बड़ी की हुई थी शिकायत

Fri, 04 Jul 2025 12:47 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News: राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में गड़बड़ी की शिकायत पर जिला समाज कल्याण अधिकारी को निलंबित किया गया। मामले में जांच के बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Suspended - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के समाज कल्याण अधिकारी त्रिनेत्र कुमार सिंह को प्रदेश के अपर मुख्य सचिव एल वेंकटेश्वर लू ने शुक्रवार को निलंबित कर दिया है। उन पर प्रयागराज में राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में गड़बड़ी की शिकायत कर घोटाले का आरोप लगाया गया था। इस संबंध में प्रयागराज के अधिवक्ता ओपी मिश्रा व अनुभव श्रीवास्तव ने शपथ पत्र देकर शिकायत की थी। जांच के बाद यह कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के मुखिया की मृत्यु होने पर परिवार को एकमुश्त वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। सहायता के रूप में 30 हजार रुपये की राशि दी जाती है। पिछले दिनों प्रयागराज के अलोपीबाग निवासी अनुभव श्रीवास्तव ने मंत्री को 54 पेज का शिकायती पत्र भेजा था। 

इसे भी पढ़ें; Sonam Raghuvanshi: काशी में सोनम का पिंडदान, दशाश्वमेध घाट पर राजा रघुवंशी की आत्मा की शांति के लिए हुई पूजा
विज्ञापन


शपथ पत्र के साथ दी गई शिकायत में जिले के जिला समाज कल्याण अधिकारी त्रिनेत्र कुमार सिंह पर राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में घोटाला करने के आरोप लगाए गए थे। शिकायतकर्ता अनुभव श्रीवास्तव की सूची से 249 में से 30 की जांच की गई जिसमें छह पात्र तथा 24 अपात्र पाए गए थे। 
विज्ञापन


इसी प्रकार ओपी मिश्रा की सूची के अनुसार फूलपुर के 21 में से 20 लाभार्थी अपात्र पाए गए तथा करछना तहसील के 154 में 98 लाभार्थी अपात्र पाए गए थे। निलंबन की अवधि में त्रिनेत्र कुमार सिंह समाज कल्याण निदेशालय लखनऊ से संबद्ध रहेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें