फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: रेलवे स्टेशन पर 29 लाख रुपए के साथ दो युवक पकड़ाए,कहा- चांदी खरीदने जा रहे थे

Fri, 14 Apr 2023 08:53 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

जीआरपी थाना प्रभारी अनिल कुमार त्रिपाठी रात को साढ़े दस बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर गश्त कर रहे थे। तभी दो संदिग्ध युवक रेलवे स्टेशन पर मिले। उनके पास एक-एक बैग था।
विज्ञापन
कैश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीआरपी मिर्जापुर ने गुरुवार रात को रेलवे स्टेशन मिर्जापुर के प्लेटफार्म नम्बर दो व तीन के बीच दो लोगों को 29 लाख नकदी के साथ पकड़ा है। जीआरपी ने पूछताछ के बाद जांच के लिए आयकर विभाग को सूचना दिया है। शुक्रवार को आयकर विभाग की टीम ने दोनों आरोपियों से पूछताछ किया। दोनों आरोपियों ने बताया कि कोलकाता वर्धमान चांदी खरीदने जा रहे थे। आयकर विभाग ने सराफा मालिक को नोटिस दिया। लखनऊ से वारंट आने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Mirzapur: 45 साल का प्रेमी..22 साल की प्रेमिका, रात में मिलने पहुंचा, बात बिगड़ी तो आग लगाने की कोशिश की


जीआरपी थाना प्रभारी अनिल कुमार त्रिपाठी रात को साढ़े 10 बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो और गश्त कर रहे थे। तभी दो संदिग्ध युवक रेलवे स्टेशन पर दिखाई दिए। दोनों के पास एक-एक बैग था। जीआरपी को देख दोनों युवक वहां से निकलना चाहे। शक होने पर जीआरपी टीम ने उनके तलाशी ली तो बैग में नकदी रुपये मिले।
विज्ञापन


पुलिस दोनों को जीआरपी थाने ले गई। वहां पर बैग में रखे नोटो की गिनती शुरु हुई। बैग से 29 लाख रुपये नकद बरामद हुआ। जीआरपी ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। इसके बाद पैसे की जांच के लिए इनकम टैक्स के अधिकारियों को सूचना दी।

जीआरपी प्रभारी अनिल त्रिपाठी ने बताया कि दो युवकों को 29 लाख नकदी के साथ पकड़ा गया है। दोनों के बैग से पैसा बरामद हुआ है। पूछताछ में बताया कि दोनों रीवा मध्यप्रदेश के रहने वाले है। वहां ज्वेलरी की दुकान में काम करते हैं। ज्वेलरी मालिक ने ज्वेलरी खरीदने के लिए पैसा दिया था। वे कोलकाता के वर्धमान ज्वेलरी खरीदने जा रहे है। जांच के लिए इनकम टैक्स विभाग को सूचना दी गई।

शुक्रवार की दोपहर आयकर विभाग की टीम रेलवे स्टेशन मिर्जापुर पहुंची। आयकर अधिकारी सर्चिल कुमार जांच ने नकदी को जब्त कर जीआरपी के मालखाने में रखवा दिया। आयकर अधिकारी सर्चिल कुमार ने बताया कि दोनों मध्य प्रदेश के रीवां स्थित केके ज्वेलर्स के मालिक अनिरुद्ध सोनी के यहां काम करते हैं। उसके पैसे को लेकर कोलकाता वर्धमान चांदी लेने जा रहे थे। दोनों को उनके मालिक के नाम से सम्मन नोटिस दिया गया है। इस तरह नकदी रुपया ले जाना गलत है। नंबर एक का पैसा चेक व आनलाइन ट्रांसफर हो सकता है। लखनऊ से वारंट जारी होने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पहले भी पकड़ा गया है नकदी

मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर पिछले वर्ष नकदी के साथ एक युवक पकड़ा गया था। युवक पिट्ठू बैग में 36 लाख 12 हजार रुपये लेकर जा रहा था। उस समय जीआरपी प्रभारी प्रवेश कुमार सिंह ने उसे पकड़ा था। गिरफ्तार आरोपी ने बताया था कि नकद रुपये लेकर कोलकाता सोना लेने के लिए जा रहा था। वह स्वर्ण व्यवसायी के लिए सोना लेने जाता है। एक चक्कर का उसे पांच हजार रुपये मिलता है। इस बार भी ज्वेलरी लेने जाने वालों को पकड़ा है। लगातार इस तरह की नकदी पकड़े जाने से फिर से सोने-चांदी की अवैध तरीके से खरीद फरोख्त की आशंका उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें